- Hindi News
- अनुबंध पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को वेतन नहीं
अनुबंध पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को वेतन नहीं
पटनाजिला समेत अन्य जिलों में अनुबंध पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को मार्च के बाद से वेतन नहीं मिला है। ये स्वास्थ्य कर्मी एनआरएचएम के तहत बहाल हुए हैं और इनके लिए फंड केंद्र सरकार से मिलता है।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई। बैठक में और कई विभागों से जुड़ी मामले की समीक्षा की गई। इस समीक्षा बैठक विकास आयुक्त मौजूद थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने बताया कि अनुबंध पर कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों को वेतन नहीं मिल रहा है।
बजटमिलने में हुई देरी
विकासआयुक्त ने बताया कि केंद्र सरकार से बजट मिलने में देर होने की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। वैसे इन कर्मचारियों को एक सप्ताह से 10 दिन के अंदर बकाए वेतन का भुगतान संभव हो जाएगा। बताया गया कि पटना जिले में ही अनुबंध पर कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या आठ सौ के करीब होगा। इसमें नर्स, डाटा आपरेटर, हेल्थ मैनेजर, एकाउंटेंट, एएनएम और ए-ग्रेड नर्स आदि शामिल है। अन्य जिलों में भी इनकी संख्या कमोबेश इसी तरह की है। पटना जिला के स्वास्थ्यकर्मियों को मार्च के बाद से वेतन नहीं मिला है। इनसे उनकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई है। समीक्षा बैठक में सभी जिलों के डीएम और सिविल सर्जन मौजूद थे।