पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालकनी से गिर कर छात्रा की मौत

बालकनी से गिर कर छात्रा की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीम ने बिहारी बिगहा के विकास माॅडल को देखा

शिविर में खानापूर्ति देख भड़के बीडीओ

बाढ़| देशके कई राज्यों से आए जनप्रतिनिधि अधिकारियों की एक टीम ने बुधवार को पंडारक के बिहारी बिगहा पंचायत का दौरा कर पंचायत के विकास कार्यों का अध्ययन किया। केन्द्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशन में एनआईआरडी हैदराबाद द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत पहुंची इस टीम में आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, बंगाल, उत्तरप्रदेश के अलावा बिहार के कई जिलों के जनप्रतिनिधि भी शामिल थे। टीम ने टाल क्षेत्र स्थित बिहारी बिगहा पंचायत में चलाये जा रहे विकास कार्यों का बारीकी से अध्ययन किया। टीम की अगुवायी कर रही सहायक व्याख्याता डा. प्रत्युष्ना पटनायक डाॅ. आर अरुणा तथा मुखिया प्रशिक्षण संस्थान, पटना के प्राचार्य अरबिंद कुमार ने पंडारक के इस पंचायत को रोल माॅडल की संज्ञा देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को यहां से बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है। टीम में मध्यप्रदेश के जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन लाल, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोलंकी, चंपारण के डाॅ. गणेश प्रसाद साह, अनिता साह, मुजफ्फरपुर से अर्चना ठाकुर, अंजना प्रसाद, मनेर के शिवव्रत सिंह समेत कई राज्यों से आये दर्जनों प्रतिनिधि शामिल थे।