हमें लिखें
हमें लिखें
Áआपभी हमें पत्र लिखें। हमारा पता है-
दैनिकभास्कर
आशाआर्केड, अनीसाबाद, पटना। आप हमें featuredesk.patna@dbcorp.in
परई-मेल भी कर सकते हैं।
आखिर चीन ने दिखा ही दी अपनी दोगली नीित
Áचीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत प्रवास के बाद भी लद्दाख के चुमार सेक्टर में चीनी सैनिकों का भारतीय सीमा में घुसना जारी है। इससे पता चलता है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भले ही भारत प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीमा संबंधी मसलों को जल्दी सुलझाने की प्रतिबद्धता जताई, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। इससे जिनपिंग की भारत यात्रा का उत्साह ठंडा हो गया है। इसके साथ ही चीन की दोगली नीति का भी पर्दाफाश हो गया है।
-कृष्णकांत श्रीवास्तव, पटना।
बिलावलका बड़बोलापन
Áपाकिस्तानपीपुल्स पार्टी के मुखिया बिलावल भुट्टो जरदारी ने फिर कश्मीर राग अलापा है। वैसे यह पीपीपी का इतिहास रहा है। एक बात समझ से परे है कि पीपीपी के सामने कौन सी मजबूरी थी कि उसे कहना पड़ा कि कश्मीर लेकर रहेंगे। पाकिस्तान की राजनीति में प्रासंगिक बने रहने के लिए कश्मीर का मुद्दा उठाते रहना जरूरी है। कश्मीर पर बोलने के बजाय अगर बिलावल मुल्क की बेहतरी के बारे में कुछ बोलते, तो पाकिस्तान की जनता के लिए बेहतर होता।
-समीर, बोरिंगरोड, पटना।
कांग्रेसकी खुशफहमी दूर हुई
Áप्रधानमंत्रीमोदी की ताकत का अंदाजा अमेरिका को हो ही गया। कांग्रेस ने अमेरिका के ऐसे कान भर दिए थे कि दशकों तक कांग्रेस की सरकार रहेगी मोदी भारतीयों की नजरों में ही दंगे के गुनहगार हैं। चुनाव परिणामों ने कांग्रेस को तो सुन्न कर दिया, लेकिन अमेरिका का दिमाग खोल दिया। जिस अमेरिका ने वीजा देने से मना कर दिया था आज वो मोदी के इंतजार में पलकंे बिछाए बैठा है। यह भारत के लिए सम्मान की बात है।
-रमेश कौिशक, पटनासिटी।
आपकी चिट्ठी