- Hindi News
- नालंदा में आयकर का कोचिंग संस्थानों में छापा
नालंदा में आयकर का कोचिंग संस्थानों में छापा
नियमकानून को ताक पर रखकर संचालित किये जा रहे कोचिंग में बुधवार को आयकर विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया। छापेमारी की भनक मिलते ही कुछ संचालक संस्थान में ताला लटका कर मौके से खिसक लिए। छापेमारी धनेश्वरघाट स्थित एटूजेड, इरा कांपीटेटिव, कुमार क्लासेस, संजीव इंग्लिश टीचिंग सेंटर और महात्मा गांधी रोड स्थित विकास कोचिंग सेंटर में की गयी। आयकर आयुक्त-1 अरविन्द कुमार के अनुसार अभी तक की तफ्तीश में टैक्स चोरी के संकेत मिले हैं। संयुक्त आयकर आयुक्त केएन मिश्रा ने बताया कि जिले में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से कोचिंगों का संचालन हो रहा है।
संचालक छात्र-छात्राओं से मोटी फीस लेकर आयकर शुल्क की चोरी कर रहे हैं। पटना, गया, आरा, हाजीपुर, नवादा, नालंदा समेत अन्य जिलों में आयकर विभाग की टीम बना कर छापेमारी की जा रही है।