पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कभी इस रोड में सजता था पूजा पंडाल, अब बस खटाल

कभी इस रोड में सजता था पूजा पंडाल, अब बस खटाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोविंद मित्रा रोड से सटे बाबू टोला लिंक पथ पर हाईकोर्ट के निर्देश की अवहेलना।

डीबी स्टार > पटना

हाईकोर्टकास्पष्ट निर्देश है कि शहर से खटाल हटाए जाएं। कोई अधिकतम एक दुधारू पशु पाल सकता है और वह भी अपनी जमीन पर। और, यह तस्वीर है गोविंद मित्रा रोड के एक लिंक मार्ग की। कभी गोविंद मित्रा रोड का दुर्गा पूजा पंडाल इसी बाबू टोला रोड में सजता था। दुर्गा पूजा के दौरान भारी भीड़ उमड़ती थी। सुबह से रात तक महिलाओं-बच्चों समेत भारी भीड़ इस सड़क पर उमड़ती थी, लेकिन अब इस सड़क पर गाय-भैंस की कतार से बचते हुए भी कोई नहीं गुजरना चाहता। स्थानीय लोगों से इस बारे में बात करने का प्रयास किया गया तो सभी ने चुप्पी साध ली। गोविंद मित्रा रोड के दुकानदारों से जानकारी मिली कि एक स्थानीय नेता ने यहां खटाल सजा रखी है। नगर निगम भी अपने एक नेता के कारण कार्रवाई से बच रहा है।