पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेट से निकला बालों का गुच्छा

पेट से निकला बालों का गुच्छा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी| नालंदामेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जरी विभाग में तीन घंटे चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने सात साल की सीमा के पेट से बालों का गुच्छा निकाला। बालों का गुच्छा गोलाकार हो चुका था। ऑपरेशन में डॉक्टर एसवी प्रसाद, डाॅ. रामानंद सुमन, मो. इकबाल शामिल थे। राघोपुर निवासी अशरफी ने पुत्री को पेट दर्द की शिकायत होने पर नौ सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार के लोगों का कहना है कि बच्ची को बराबर पेट में दर्द उल्टी की शिकायत हो रही थी। एनएमसीएच में उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्ची की परेशानी से बीमारी को पकड़ उपचार शुरू किया। डॉक्टरों ने बताया कि कुछ बच्चों में नाखून बाल नोंच कर खाने की आदत हो जाती है। ऐसा करने वाले बच्चों के पेट से बाल नाखून के कुछ अंश निकल जाते हैं लेकिन कुछ बच जाते हैं जो धीरे-धीरे गंभीर बीमारी की ओर बढ़ने लगते हैं।