- Hindi News
- कुंवारी मां को देना पड़ा पत्नी का दर्जा, नवजात को मिला पिता का नाम
कुंवारी मां को देना पड़ा पत्नी का दर्जा, नवजात को मिला पिता का नाम
जहानाबाद| महिलाहेल्प लाइन के कार्यालय में शुक्रवार को नारी शक्ति की जीत हुई। जिस प्रेमी ने कुंवारी मां बनने पर मजबूर किया, उसे अंतत: शादी करने पर मजबूर होना पड़ा। पटना जिले की रनिया तालाब के काब गांव की युवती अपने बेटे को पिता का नाम दिलाने में सफल रही। इससे पहले उसने समाज के लांछनों को दरकिनार कर बिन ब्याही मां बनने का फैसला लिया था। बेटे को जन्म देने के बाद वह प्रेमी को शादी के लिए मनाने में सफल रही। प्रेमी जहानाबाद के भागीरथ बिगहा का विकास है। गर्भवती होने के बाद उसे मां-बाप ने भी घर से निकाल लिया था। अपने हक की लड़ाई उसे अकेले लड़नी पड़ी। फिर पुलिस का साथ मिला।
पहले जमाने की परवाह कर बेटे को जन्म दिया, फिर पाया पति का साथ।