जयंती पर याद किए गए एम विश्वेश्वरैया
जयंती पर याद किए गए एम विश्वेश्वरैया
डीबी स्टार > पटना
शहरकेइंजीनियरों ने दी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स के बैनर तले सोमवार को संस्था के बिहार सेंटर कार्यालय में भारत र| एम विश्वेश्वरैया की 153वीं जयंती मनाई गई। अभियंता दिवस के रूप में मनाए जाने वाले उनके जयंती समारोह में बड़ी संख्या में इंजीनियर जुटे। इस मौके पर मुख्य अतिथि और कृषि उत्पादन आयुक्त अशोक कुमार चौहान ने अपने संबोधन में इंजीनियरों के राष्ट्र के विकास में दिए गए योगदानों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि हमारे राज्य अभियंता ज्ञान एवं कार्यक्षमता के अद्वितीय हैं। इंजीनियरिंग एक ऐसा काम है जो भौतिक कार्यों और हाथ से काम करने वाले कार्यों से अलग है। वह व्यवहार में आने वाले कार्यों और प्राकृतिक नियमों को मानव हितों का पोषण करते हैं। वहीं कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कौशलेन्द्र ने इंजीनियरिंग और इसके विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। संस्था के सचिव बीके सहाय ने संस्था की उपलब्धियों के बारे में बताया।
कार्यक्रम में आमोद बिहारी को वर्ष 2012 के सेक्शन बी स्तर परीक्षा में सर्वोच्च अंक लाने के लिए एसबीपी सिन्हा मेमोरियल गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। इसके साथ ही इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विशिष्ठ योगदान के लिए प्रो. जेएनपी सिन्हा, वीपी अंबष्ठा को स्क्रोल ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इस अवसर पर बिहार स्टेट सेंटर के अध्यक्ष जेके दत्त सहित किशोर कुमार, बीके सहाय समेत बड़ी संख्या में इंजीनियर मौजूद थे।
अभियंता दिवस के अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स में पहुंचे बीके सहाय, जेके दत्ता, प्रो. अशोक डे, अतुल सिन्हा (बाएं से दाएं)।