भाजपा फैला रही धार्मिक उन्माद
पटना|बिहार राज्यग्राम कचहरी महासंघ के प्रदेश महासचिव विनय कुमार तिवारी ने कहा कि भाजपा ने राज्य में अराजकता की स्थिति पैदा कर दी है। बुधवार को प्रेसवार्ता में तिवारी ने कहा, भाजपा प्रदेश में जातीय और धार्मिक उन्माद फैलाकर समाज में तनाव पैदा कर रही है। इस दौरान रवि प्रकाश द्विवेदी, डीएन सिंह आजाद, गणेश्वर तिवारी, विजय कुमार राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।