- Hindi News
- सोनमई में तीन माह में हर घर में होगा शौचालय: रामकृपाल
सोनमई में तीन माह में हर घर में होगा शौचालय: रामकृपाल
सांसदआदर्श ग्राम पंचायत सोनमई के समग्र विकास के लिए अधिकारियों की टीम ने काम शुरू कर दिया है। पटना जिला में सोनमई मॉडर्न पंचायत के रूप में जाना जाएगा। इसके बाद कोई योजना अछूती नहीं रहेगी। ये बातें केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद रामकृपाल यादव ने सोनमई में कही। वे बुधवार को ग्लोबल सेनिटेशन फंड की ओर से आयोजित स्वच्छता संकल्प के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। केन्द्र राज्य सरकार की योजना अवधि के अनुसार यहां लागू की जाएगी। लगभग 12 हजार की आबादी वाले इस पंचायत के लोगों को किसी भी कार्य के लिए बीडीओ, एसडीओ या अन्य अधिकारियों के पास जाना नहीं पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि इस पंचायत में बालिका उच्च विद्यालय नहीं है। इसके लिए वे जिला अधिकारी से अपील की। सोनमई पंचायत को उन्होंने गोद नहीं लिया है, बल्कि यहां के लोगों ने उन्हें गोद लिया है। तीन महीनों के भीतर पंचायत के हर घर में शौचालय का निर्माण किया जाना है। इसके लिए ग्लोबल सेनिटेशन फंड के लोग जागरूकता अभियान शुरू कर चुके हैं। ग्लोबल सेनिटेशन फंड के राज्य निदेशक अनूप त्रिपाठी और डिप्टी निदेशक विनय तिवारी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की ओर से राशि का आवंटन होते ही तीन महीनों में पूरे पंचायत के हर घर में शौचालय का निर्माण कर दिया जाएगा। डीएम अभय कुमार सिंह ने बताया कि आदर्श ग्राम पंचायत बनाने की दिशा में प्रथम चरण का कार्य शुरू हो चुका है। इसके लिए इस पंचायत का इंचार्ज नोडल पदाधिकारी अमरेश कुमार अमर को बनाया गया है। समारोह में डीडीसी डाॅ. राजीव कुमार, डीपीओ अजय कुमार, एडीएम शिवशंकर मिश्र, एसडीओ चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, राज किशोर राज, रेखा देवी, जर्नाधन ठाकुर, रंजीत कुमार, रामटहल पासवान, समेत कई विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।
सोनमई पंचायत में समारोह का उद्घाटन करते मंत्री रामकृपाल यादव। साथ में हैं डीएम अभय कुमार सिंह अन्य।
सांसद ने सोनमई पंचायत को आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया है