पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक से पास लेने में स्कूल बस पलटी, छह घायल

ट्रक से पास लेने में स्कूल बस पलटी, छह घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिक्रम। सिनेमाहॉल के पास एनएच 98 पर बुधवार को पाटलिपुत्र सेंट्रल स्कूल का स्टाफ बस ट्रक से पास लेने के चक्कर में असंतुलित होकर गड्ढ़े में पलट गई। जिससे शिक्षिका सुधा श्रीवास्तव, शगुफ्ता बानो सहित छह शिक्षिकाएं घायल हो गईं। ग्रामीण सभी को पीएचसी ले गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेन्द्र चौधरी ने बताया दो लोगों को हल्की चोटें लगी थी। इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। बाकी स्टाफ को भी हल्की फुल्की चोटें आईं हैं। इस बस में 30 शिक्षक-शिक्षिका सहित अन्य कर्मचारी थे। हादसा पटना से स्कूल आने के दौरान घटी।

बिक्रम में बुधवार को एनएच 98 पर गड्ढे में पलटी स्कूल बस।