- Hindi News
- दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने की गोलीबारी
दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने की गोलीबारी
दानापुर। बदमाशोंने बुधवार शाम दहशत फैलाने के लिए मुख्य बाजार के गुड़ बाजार स्थित एक मिठाई दुकान पर गोलीबारी की। करीब चार बदमाशों ने आधा दर्जन राउंड गोली चलाने के बाद फरार हो गए। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। गोलीबारी से बाजार की दुकानें बंद होने लगी। पटना पश्चिम के सिटी एसपी राजीव मिश्रा ने दानापुर थाने से मामले की जानकारी ली। सिटी एसपी ने मिठाई दुकानदार से भी पूछताछ की। दुकानदार मनीष कुमार ने संतोष कुमार उर्फ बड़का मक्खन, राहुल कुमार, पिंटू कुमार उर्फ नुनु और शुभम उर्फ चड्ढा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सूत्रों की मानें तो बुधवार सुबह मनीष और संतोष के बीच झगड़ा हुआ था, जिसको लेकर शाम में गोलीबारी को घटना को अंजाम दिया गया।
गोलीबारीएवं लूट में दो गिरफ्तार
बख्तियारपुर।पुलिसने गोलीबारी एवं लूटपाट के दो मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह ने बताया कि गोलीबारी का आरोपी सत्येन्द्र यादव को घोसवरी से, लूटपाट में फरार आरोपी बुधन यादव को बेलथाना से दबोचा गया।