}आपकी चिट्ठी
आपभी हमें पत्र लिखें। हमारा पता है- दैनिकभास्कर, आशाआर्केड, अनीसाबाद, पटना या पर ई-मेल भी कर सकते हैं- featuredesk.patna@dbcorp.in
ऐतिहासिक जीत
आपको दिल्ली विस चुनाव में भारी बहुमत मिला है। यह एेतिहासिक तो है ही, साथ ही भारत की राजनीति को एक नया मोड़ देगा। भाजपा और मोदी के लिए सबक लेने का सही समय है। यह कहने में संकोच नहीं होना चाहिए कि भाजपा की इस करारी हार के जिम्मेदार प्रघानमंत्री मोदी और अघ्यक्ष अमित शाह हैं। प्रघानमंत्री को चाहिए कि इस चुनाव परिणाम से सीख लेकर काम पर ध्यान दें, नहीं तो एक बार फिर से ये दिन देखने के लिए तैयार रहें। दिल्ली में तो 3 सीट मिल भी गई, बिहार में कांग्रेस वाला हाल हो जाए
-आजाद आलम, पटना काॅलेज, पटना
विकलांगों को छूट मिले
एसएससीमें विकलांग की अनदेखी हो रही है। बिहार एसएससी की परीक्षा में इस साल समान छात्राेंं की तरह पूरे-पूरे पैसे लिए गए, जबकि विकलांग छात्राें को परीक्षा फी मंे छूट दी जाती है। जब यह बात अधिकारियों के समक्ष रखी गई, तो उनका कहना था कि छूट मिलती तो है और मिलनी भी चाहिए। पर इस साल नहीं दे सकते, क्योंकि हमंे आदेश नहीं है। अगर आप आदेश ला देते हंै, तो मैं छूट दूंगा। विकलांगों के अधिकार के लिए हमनेे मानवाधिकार आयोग मंे याचिका दायर की, पर अब तक सुनवाई की तारीख नहीं आई।
-सौरभकुमार, अशोक नगर, कंकड़बाग।
सड़क दुरुस्त हो
धनरूआप्रखंड से ग्राम बहरामपुर को जाने वाली सड़क दशकों से जर्जर हैे। विगत वर्षों में जब संबंधित विभाग से पथ की मरम्मति के सम्बन्ध में संपर्क किया गया था, तब यह बताया गया था कि उक्त पथ का हस्तांतरण राज्य पथ के अधीन किए जाने कि प्रक्रिया में हैे। परन्तु अब जबकि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, फिर भी पथ की मरम्मति नहीं की जा रही हैे।
-डॉश्याम किशोर प्रसाद, बहरामुर,पटना।