पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारत के 25 आदर्श स्मारकों में वैशाली का कोल्हुआ

भारत के 25 आदर्श स्मारकों में वैशाली का कोल्हुआ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटनासेकरीब 65 किमी दूर स्थित वैशाली के कोल्हुआ को भारत के 25 आदर्श स्मारकों में चुना गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने पिछले वर्ष के सर्वे के बाद देश के 25 स्मारकों को आदर्श स्मारक घोषित किया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण अभी देशभर के 3680 स्मारकों की देखरेख करता है। उन्हीं में से 25 को आदर्श घोषित किया गया है।

कोल्हुआका इतिहास

मौर्यसम्राट अशोक ने यहां अखंड, पॉलिश बलुआ पत्थर स्तंभ, घंटी के आकार की राजधानी बनाई थी। इसमें स्तंभ पर बने वास्तविक आकार के शेर को देखा जा सकता है, जो उत्तर की ओर इशारा करते दिखाई पड़ते हैं। इस स्थान को वज्जी महासंघ की राजधानी के साथ विश्व का सबसे पुराना लोकतंत्र भी माना जाता है। यहां अशोक द्वारा निर्मित स्तूप, जलाशय, मठ, क्लस्टर्स, गुप्तकाल के ईंट, स्वस्तिक आकार के मठ, दक्षिण की दिशा में स्थित चीन की पहचान बताता कुताग्रशाला देखा जा सकता है। साथ ही 1989-90, 1992-93 और 2010-11 में मिले प्रथम काल के उत्तर कृष्ण मर्दित मृत्भांड, द्वितीय काल के सुंगा-कुसना (पहली शताब्दी से दूसरी और तीसरी शताब्दी तक), तृतीय काल के गुप्त और गुप्त बाद के अवशेष (चौथी शताब्दी से छठवीं और सातवीं शताब्दी तक) को देखा जा सकता है।

अगलेतीन वर्ष में हर बुनियादी सुविधा

भारतीयपुरातत्व सर्वेक्षण पटना अंचल के अधीक्षण पुरातत्वविद् हेमसागर नायक ने बताया कि केंद्र सरकार ने वैशाली कोल्हुआ स्मारक परिसर को विकसित करने के लिए एस्टीमेट मांगा है। इसमें इसे पूरी तरह आदर्श परिसर के तौर पर डेवलप किया जाएगा। इसमें पर्यटकों के लिए हाईटेक सुविधा दी जाएगी। बेहतर पार्किंग, साइनेज, बुकिंग काउंटर के साथ यहां आने वाले लोगों को हर बुनियादी सुविधाएं दी जाएंगी। इसे तीन साल में पूरी तरह विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

आदर्श स्मारक के लिए देशभर से ये स्थान चुने गए हैं

लेह पैलेस (जम्मू एंड कश्मीर), हुमायूं का मकबरा (नई दिल्ली), कुतुबमीनार (नई दिल्ली), लालकिला (दिल्ली), हजरद्वारी पैलेस (पश्चिम बंगाल), शोर मंदिर (तमिलनाडु), एलिफंटा गुफा (महाराष्ट्र), ताजमहल (उत्तरप्रदेश), कुंभालगढ़ किला (राजस्थान), रानी की वाव (गुजरात), फतेहपुर सीकरी के स्मारक समूह (उत्तरप्रदेश), हंपी (कर्नाटक), जगेश्वर मंदिर (उत्तराखंड), सरावस्ती (उत्तरप्रदेश), सारनाथ (उत्तरप्रदेश), वैशाली कोल्हुआ (बिहार), खजुराहो (मध्यप्रदेश), मांडू (मध्यप्रदेश), मार्तण्ड मंदिर (जम्मू-कश्मीर), बरिहादेश्वर मंदिर (तमिलनाडु), पतादकल स्मारक (कर्नाटक), रॉक कट मंदिर मैसूर (हिमाचल प्रदेश), रंग घर (असम), कोणार्क मंदिर (ओडिशा), दौलताबाद किला (महाराष्ट्र)।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 3680 स्मारकों में से 25 को आदर्श स्मारक घोषित किया है