- Hindi News
- सड़क दुर्घटना में घायलों का इलाज अब कैशलेस
सड़क दुर्घटना में घायलों का इलाज अब कैशलेस
केंद्र के हाथ में लेने से ये फायदेहोंगे
तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं गडकरी : ललन सिंह
राज्य ने खड़े किए हाथ, अब केंद्र बनवाएगा गांधी सेतु : गडकरी
गांधीसेतु अब केंद्र सरकार बनवाएगी। चार महीने में पुनर्निर्माण का काम शुरू होने की उम्मीद है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को यह जानकारी दी। गडकरी दिल्ली से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के पत्रकारों से बात कर रहे थे।
गडकरी ने कहा कि राज्य सरकार ने गांधी सेतु के निर्माण से हाथ खड़े कर लिए हैं। राज्य के मंत्री ललन सिंह ने उनसे दिल्ली में मिलकर कहा कि काम कठिन है। इसके पहले राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र से निर्माण का काम अपने हाथ में लिया था। पर गांधी सेतु का मसला गंभीर है, ऐसे में केंद्र ने पुनर्निर्माण का काम अपने हाथ में लेने का निर्णय कर लिया है। फिजीबिलिटी अध्ययन चल रहा है। पुनर्निर्माण का काम चार माह में शुरू होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हाईटेक बस अड्डा बनवाएगी तो उसके डिजाइन और डीपीआर निर्माण का खर्च भी केन्द्र उठाएगा। शेषपेज|9 पर
राज्य ने खड़े....
तीन एजेंसियों से काम छीन जमानत राशि जब्त
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि धीमे काम की वजह से पटना-आरा-बक्सर, बख्तियारपुर-खगड़िया और छपरा-सीवान-गोपालगंज एनएच का काम छीनते हुए निर्माण एजेंसी की जमानत राशि जब्त कर ली गई है। पटना-आरा-बक्सर एनएच में एजेंसी गैमन से 11.6 करोड़, बख्तियारपुर-खगड़िया में नवयुग से 16 करोड़ और छपरा-सीवान-गोपालगंज एनएच में भी निर्माण एजेंसी अभिजीत इंफ्रास्ट्रक्चर से 16 करोड़ रुपए जब्त कर उन्हें काम से हटा दिया गया है। इन तीनों परियोजनाओं को रिटेंडर कर ईपीसी मोड पर अपनी राशि से बनवाई जाएंगी।
नक्सलग्रस्त इलाकों के लिए नया मानक
गडकरी ने कहा कि उग्रवादग्रस्त इलाकों में एनएच का निर्माण तेज करने के लिए मानक बदला जा रहा है। अब उन क्षेत्रों में छोटे-छोटे पैकेज में टेंडर किया जाएगा। इससे स्थानीय बेरोजगार इंजीनियरों को काम मिलेगा और छोटे-छोटे ठेकेदारों की मार्फत काम पूरे कराए जाएंगे। इसके अलावा फंसी सड़क परियोजनाओं को पूरा कराने के लिए सांसदों को उनके क्षेत्र की बाधाओं को गिनाते हुए उन्हें दूर कराने का आग्रह किया गया है।
रोड सेफ्टी उच्च प्राथमिकता
मंत्री ने कहा कि सड़क