पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने सीखी बैंकिंग जगत की बारीकियां

बच्चों ने सीखी बैंकिंग जगत की बारीकियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्णियाजिले के बनमनखी प्रखंड के प्लस टू सुमृत उच्च विद्यालय में सोमवार को आरबीआई का वित्तीय साक्षरता सह जागरूकता कार्यक्रम हुआ। उद््घाटन अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार एवं आरबीआई के प्रबंधक प्रवीण कुमार, सुमृत उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार झा एवं अग्रणी जिला प्रबंधक आरपी श्रीवास्तव ने किया।

मौके पर आरबीआई के प्रवीण कुमार ने आरबीआई की विकासात्मक भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को बुनियादी बचत खाता (नो फ्रिल खाता), मौद्रिक नीति, वित्तीय समावेशन और वित्तीय साक्षरता, बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताएं, बैंक में खाता खोलने के फायदे, नॉन बैंकिंग कंपनियों से सतर्कता बरतने, फर्जी प्रस्तावों से सावधान रहने, बैंकों से आम जनों को प्राप्त सुविधाएं और बैंकिंग लोकपाल अधिनियम, 2006 से संबंधित जानकारियां दी। केके यादव, सह प्रबंधक और अग्रणी जिला अधिकारी, आरबीआई ने बच्चों को यह संदेश दिया कि बैंक नोटों पर लिखना मना है किंतु सभी बैंकों में ऐसे नोटों की स्वीकार्यता है।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता भी कराई गई। वित्तीय साक्षरता संबंधी कॉमिक किताब और पंफलेट बांटे गए। आरबीआई की ओर से विद्यार्थियों के बीच खेल-कूद की सामग्री भी बांटी गई। इस मौके पर खाता खोलने की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों मे श्री एके सिंह, डीडीएम नाबार्ड, आरसी चौधरी, एफएलसी इंचार्ज, केके यादव, सह-प्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक आिद उपस्थित थे।

पूर्णिया में हुए कार्यक्रम में मौजूद आरबीआई के अधिकारी अन्य।