पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बलिया एकादश बिहार पुलिस के बीच सेमीफाइनल मैच आज

बलिया एकादश बिहार पुलिस के बीच सेमीफाइनल मैच आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्वार्टरफाइनल में बलिया ने आसनसोल रेल को 3-1 से हराया

स्टेडियम का निरीक्षण करते खेलमंत्री।

प्रति वर्ष 200 को नौकरी : खेलमंत्री

भागलपुर।खेलमंत्रीने हर साल खेलकोटे के तहत 200 खिलाड़ियों को नौकरी दिलाने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक खेल से कम से कम पांच खिलाड़ियों को नौकरी दी जाएगी। यह वादा उन्होंने भागलपुर के सैंडिस कम्पाउंड मैदान का निरीक्षण करने के बाद किया। खेलमंत्री ने स्टेडियम की स्थित पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि वैसे फिजिकल ट्रेंड डिग्रीधारी खिलाड़ी, जो बुढ़ापे की ओर जा रहे हैं, उन्हें मंत्रालय स्टेडियम प्रबंधक, टीचर प्रखंड स्तर के पदाधिकरियों तौर पर नियुक्त करेगा।

बढ़ेगाएकलव्य सेंटर

मंत्रीबिनय बिहारी ने कहा कि किसी भी एकलव्य संस्थान में पैसों को लेकर कोई समस्या नहीं है। १५ जिलों में २५ जगहों पर एकलव्य सेंटर चल रहे हैं। इन संस्थानों में एक महीना पहले करोड़ रुपए दिये गए हैं। राज्य के अन्य जिलों में एकलव्य सेंटर खोले जाने को लेकर अक्टूबर में एक बैठक होगी और नवंबर के बाद सूची जारी कर दी जाएगी। खेलमंत्री ने फिर से खेल विभाग में कर्मचारियों की कमी का रोना रोया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी नहीं होने से विकास रूका हुआ है।

खेल संवाददाता|पटना

तीसरे रामेश्वर सिंह स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में बलिया की टीम पहुंच गई है। सोमवार को न्यू पुलिस लाइन मैदान में खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल में बलिया ने आसनसोल रेल को 3-1 से हराया। मंगलवार को बलिया का सेमीफाइनल में मुकाबला बिहार पुलिस से होगा।

मैच में आसनसोल रेल ने शानदार शुरुआत की। मैच के 22वें मिनट में रतन मांझी ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। हालांकि बढ़त का लाभ टीम को नहीं मिला और बलिया ने वापसी करते हुए तीन गोल दाग नजीते अपने पक्ष में कर लिए। बलिया की ओर से अंकित ने 24वें,मंटू ने 39वें मुन्ना ने 44वें मिनट में गोल दागे।

बैडमिंटन टीम घोषित

पूर्वी क्षेत्र अंतर राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम की घोषणा कर दी गई है। मैच हरिद्वार में होंगे। पुरुष टीम : अमन राज, कुमार संदीप, आकाश कुमार, शुभम कुमार , राहुल राज, सरफराज गौरव। महिला टीम : अलका कुमारी, आकांक्षा, अर्चना, सुरभि, कोच अनुज कुमार सिंह। जूनियर बालक : शुभम कुमार, अवनिश कुमार, शुभम कुमार, नीतेश कुमार। जूनियर बालिका :