- Hindi News
- कबड्डी के बाद पटना में कॉलेज बॉस्केटबॉल लीग
कबड्डी के बाद पटना में कॉलेज बॉस्केटबॉल लीग
भास्कर एक्सक्लूसिव
नवंबर में पटना में होंगे मुकाबले, महिला और पुरुष टीमें खेलेंगी, राजधानी सहित देश के 10 शहरों में खेले जाएंगे मैच
कबड्डीप्रीमियर लीग के बाद पटना में एक और लीग का आयोजन होने जा रहा है। इसमें खेलेंगी कॉलेज की टीमें। भारतीय बॉस्केटबॉल महासंघ राजधानी सहित दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, मुंबई, लखनऊ सहित देश के 10 शहरों में इसका आयोजन करने जा रहा है। पटना में मुकाबले नवंबर में खेले जाने हैं। राजधानी में इस तरह की बॉस्केटबॉल लीग का आयोजन पहली बार होने जा रहा है।
लीग में फाइनल और रनर अप आनेवाली टीमों के अलावा तीसरे स्थान की टीम को भी ट्रॉफी और पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। स्थानीय लीग का आयोजन राज्य बॉस्केटबॉल संघ के सहयोग से किया जाएगा। हालांकि मुख्य प्रायोजक की भूमिका में आईएमजी रिलायंस होगा।
कॉलेज लीग में देश के प्रत्येक शहर में पहले स्थानीय मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर मैचों का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर इस लीग में कुल 16 लड़कों और छह लड़कियों की टीमें खेलेंगी। इसके बाद 10 शहरों की विजेता कॉलेज टीमों के बीच मैच खेले जाएंगे। पटना में आयोजित कॉलेज लीग में 16 पुरुष छह महिला टीमों के बीच भिड़ंत होगी।
पहले तीन टीमों को ट्रॉफी
पहले स्थानीय, फिर राष्ट्रीय स्तर पर मैच
कॉलेज लीग के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भारतीय बॉस्केटबॉल महासंघ की ओर से स्कूल लीग का भी आयोजन किया जा रहा है। इसका भी आयोजन सितंबर से दिसंबर तक 10 शहरों में किया जाएगा। इसमें भी स्थानीय स्तर पर राष्ट्रीय स्तर पर मुकाबले खेले जाने हैं।