फ्रेशर्स पार्टी में खूब झूमे छात्र
ऋषिकेश मि. संजना मिस फ्रेशर
पटना| सोमवारको साइंस कॉलेज बॉयोटेक्नोलॉजी विभाग ने फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया। गीत और संगीत से सजे इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने खूब मस्ती की। इस अवसर पर ऋषिकेश को मिस्टर फ्रेशर और संजना को मिस फ्रेशर चुना गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. यूके सिन्हा, को-ऑर्डिनेटर एमपी त्रिवेदी उपस्थित थे।
फ्रेशर्स पार्टी में डांस करते फर्स्ट इयर के छात्र।
एनआईटी पटना के फ्रेशर्स-2014 में अपनी प्रस्तुति देतीं शौम्या पाठक (बाएं)। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी (दाएं)।
डीबी स्टार > पटना
एनआईटीमेंसोमवार को फ्रेशर्स-2014 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में फर्स्ट इयर की छात्रा सौम्या पाठक ने अपनी बेहतरीन गायन से सभी दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। झांसी उत्तरप्रदेश से पटना एनआईटी में पढ़ने आईं सौम्या ने हिंदी फिल्मों के दो गाने गाए, जिसने कार्यक्रम में समा बांध दिया। फर्स्ट इयर के लगभग 12 विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, डांस और कविता पाठ किया। कार्यक्रम में उपस्थित एनआईटी के डायरेक्टर प्रो. अशोक डे ने यहां उपस्थित विद्यार्थियों को बताया कि आने वाले समय में यहीं की पढ़ाई और भी बेहतर होगी। साथ ही सभी विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल होगा। उन्होंने यहां के पिछले विद्यार्थियों के बारे में कहा कि अपने एक्सिलैंस के दम पर ही आज पटना एनआईटी के विद्यार्थी देश-दुनिया में अपना परचम लहरा रहे हैं।
येरहे उपस्थित
मुख्यअतिथि डायरेक्टर प्रो. अशोक डे, प्रो. एसपी सुमन, प्रो. संजय, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. अशोक मुखर्जी के साथ सीनियर छात्र निखिल राज, साहित्यिक कृष्णा, अनमोल शर्मा, गोबिंद राखी, अंजली गौतम, शेखर सुशांत, सुरभि उपस्थित थे।
हुए पुरस्कृत
अपनी बेहतर परफॉर्मेंस के कारण फर्स्ट इयर छात्रा सौम्या पाठक को मिस फ्रेशर और अरिहंदम राय को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। कार्यक्रम में सिवांश, आशुतोष, दीपिका, नेहा और दीपक ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सेकेंड इयर के दो विद्यार्थियों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी।