पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए संप हाउस, बड़े नाले बनेंगे

नए संप हाउस, बड़े नाले बनेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार शाम राजधानी में फिर 19.8 मिमी बािरश हुई। िपछले 5 दिन में नगर निगम ने जितना पानी निकाला था, एक घंटे की बारिश ने फिर से वापस भर डाला। पढ़िएपेज 2 भी

5 दिन में जितना पानी निकाला, 1 घंटे की बािरश ने फिर भर डाला

नालों, सड़कों से तुरंत हटाएं अवैध कब्जे

पटना | जलजमावके मद्देनजर हाईकोर्ट ने सभी नालों, सड़कों और फुटपाथों पर से तुरंत अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। कोर्ट ने पटना के डीएम, एसएसपी, सभी थानों और अपर नगर आयुक्त कपिल अशोक को यह निर्देश दिया। साथ ही कहा कि दुबारा अतिक्रमण पर संबंधित थाना को जिम्मेवार माना जाएगा। एसएसपी को आदेश दिया कि वे हर क्राइम मीटिंग में अतिक्रमण हटाने की समीक्षा करेंगे। न्यायमूर्ति वीएन सिन्हा तथा न्यायमूर्ति एके लाल की खंडपीठ जलजमाव पर सुनवाई कर रही थी। शेषपेज|9 पर

नालों, सड़कों से...



सफाईमें कहां खर्च किए 2 करोड़

न्यायमूर्ति सिन्हा ने कहा-मैं शनिवार को जक्कनपुर थाने से बाइपास होते हुए पहाड़ी और योगीपुर संप हाउस तक गया था। वापसी में एडवोकेट जनरल राम बालक महतो के राजेंद्रनगर आवास पर गया। उनके घर में दो फीट तक पानी लगा था। वे पहली मंजिल पर चले गए थे। मुझे महसूस हुआ कि कंकड़बाग में जमा पानी संप हाउस तक पहुंच नहीं रहा है। कपिल अशोक ने बताया कि कंकड़बाग में कई जगह नाले टूटे हैं। इसपर जज ने कहा- मेयर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि नाले की सफाई में दो करोड़ रुपया दिया गया है, तो वह रुपया गया कहां?

25 को फिर सुनवाई

इसके पहले अधिवक्ता श्रीप्रकाश श्रीवास्तव ने 38 वार्ड पार्षदों की रिपोर्ट पेश की। कोर्ट ने इसे निगम के वकील प्रसून सिन्हा को सौंप दिया। कोर्ट ने वार्ड पार्षदों की रिपोर्ट पर निगम की राय मांगी है। मामले पर 25 सितंबर को फिर सुनवाई होगी।

1. बड़े नाले बनेंगे : येशहर के बाहरी इलाकों में बनेेंगे। आशियाना नगर नाले का विस्तार अल्पना सिनेमा तक होगा। इसकी योजना बनेगी। अधूरे नाले आपस में जुड़ेंगे। नालों का ढाल ठीक करेंगे।

हकीकत: अभी 9 बड़े नाले हैं। अधिकतर छोटे नाले एक-दूसरे से जुड़े ही नहीं हैं। सफाई होने से सब जाम हैं।

2. संप हाउस बनेंगे : सरकारने यह नहीं बताया कि कितने संप हाउस बनेंगे, किनकी क्षमता बढ़ाएंगे।

हकीकत: 36 संप हाउस हैं, क्षमता 9000 एमएलडी है। इसे दूना करने की जरूरत है।

3. अतिक्रमण हटेगा : नाला,आहर और