पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिहार की बेटी से फतह कराएंगे माउंट एवरेस्ट

बिहार की बेटी से फतह कराएंगे माउंट एवरेस्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवेंद्र तिवारी > पटना 8651992992

माउंटएवरेस्टपर फतह के लिए बिहार से बेटियों का चयन किया जाएगा। असंभव सा दिखने वाले इस काम का बीड़ा पर्वतारोही और पैरामाउंट एडवेंचर के फाउंडर राजीव सौमित्र ने उठाया है। इसके लिए वह प्रदेश के सभी ब्लाइंड स्कूलों में जाएंगे। इसमें करीब चार से पांच छात्राओं को चयनित किया जाएगा। चयनितों को विभिन्न स्तर पर ट्रेनिंग के बाद माउंट एवरेस्ट पर ले जाया जाएगा।

पर्वतारोही राजीव सौमित्र ने बताया कि एक दिन वह रोहिणी (दिल्ली) के एक ब्लाइंड बच्चों के स्कूल में गए थे। वहां पटना की रहने वाली पूनम ने उनके पर्वतारोहण के बारे में जानने पर उनसे पूछा कि क्या वह माउंट एवरेस्ट पर चढ़ सकती है? इस सवाल ने राजीव को झकझोर दिया। उन्होंने तत्काल छात्रा का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यह संभव है। ट्रेनिंग से वह ऐसा जरूर कर सकती है, लेकिन उन्हें पता था इसमें कई परेशानियां आएगी। इसके बाद ही उन्होंने तय किया की ब्लाइंड महिला को वह माउंट एवरेस्ट पर चढ़ा कर ही दम लेंगे। साथ ही यह भी तय किया कि वह महिला पर्वतारोही उनकी अपनी माटी बिहार से होगी। इससे पूरे विश्व में प्रदेश का नाम ऊंचा होगा। राजीव ने बताया कि इससे देश और दुनिया में महिलाओं को लेकर एक अलग सोच पैदा होगी। लोगों का नजरिया बदलेगा कि जब ब्लाइंड महिला माउंट एवरेस्ट पर जीत हासिल कर सकती है, तो उनके लिए इस दुनिया में कोई काम असंभव नहीं है। उन्होंने बताया कि एक ब्लाइंड पर्वतारोही पर सामान्य से करीब दो गुना खर्च और खतरा कई गुना ज्यादा होगा। इसके लिए उनके परिवार वालों को भी तैयार करना एक बड़ी चुनौती होगी। एक महिला पर्वतारोही पर 25 से 30 लाख रुपए खर्च होगा।

राजीव बताते हैं कि एक पर्वतारोही के साथ अमूमन ज्यादा लोगों को जाने की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन दृष्टिहीन महिला पर्वतारोही के लिए कई तरह की ट्रेनिंग के बावजूद सुरक्षा के लिहाज से ज्यादा लोगों को जाना पड़ता है। दुिनया में जब दृष्टिहीन व्यक्ति चढ़ सकता है तो महिला का चढ़ना असंभव नहीं है। इसके लिए वृहत पैमाने पर वैसी महिला की खोज की जाएगी।

एडवेंचर के तहत आपदा-बचाव की ट्रेनिंग से करेंगे शुरुआत

राजीव ने बताया कि आने वाले समय में उनका सपना है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पर्वतारोहण और आपदा बचाव की ट्रेनिंग दे सकंे। इसके लिए वह अपनी संस्था पैरामाउंट एडवेंचर के तहत प्रयास में जु