- Hindi News
- कंगारू और औरांग ऊटांग नहीं रहेंगे फ्लाइट फनल एरिया में
कंगारू और औरांग ऊटांग नहीं रहेंगे फ्लाइट फनल एरिया में
कंगारूऔरऔरांग ऊटांग फ्लाइट फनल एरिया में नहीं रहेंगे। संजय गांधी जैविक उद्यान ने कंगारू और औरांग ऊटांग को भविष्य में मंगाए जाने वाले जानवरों की सूची में रखा है। सैलानियों को आकर्षित करने के लिए जैविक उद्यान ने सभी विदेशी जानवरों को एक ही जगह रखने की योजना तैयार की थी। मास्टर प्लान में कंगारू, औरांग ऊटांग और चिंपांजी के इनक्लोजर को जिराफ के इनक्लोजर के आसपास एक पंक्ति में व्यवस्थित किया जाना था, लेकिन फ्लाइट फनल एरिया में अवस्थित होने के कारण उन जानवरों को हमेशा विमान के तेज शोर का सामना करना पड़ता। उससे उनके स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ने की आशंका थी, जिसे देखते हुए केंद्रीय जू प्राधिकरण ने उस पर अपनी सहमति नहीं दी है। अब कंगारू और औरांग ऊटांग को अन्य क्षेत्र में रखा जाएगा। चिंपांजी फिलहाल जहां है, वही रहेगा।