पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई देखने को तैनात 107 अफसर कर क्या रहे

सफाई देखने को तैनात 107 अफसर कर क्या रहे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनुपम कुमार > पटना 9334940256

3260सफाईकर्मी,95 सफाई पर्यवेक्षक, पांच सफाई निरीक्षक, दो सहायक स्वास्थ्य पदाधिकारी, चार कार्यपालक पदाधिकारी और इनके ऊपर एक अपर नगर आयुक्त (सफाई)...इतनी व्यवस्था है पटना नगर निगम के पास सिर्फ इसलिए कि शहर में गंदगी नहीं हो। इसके बावजूद शहर में हर तरफ गंदगी ही गंदगी दिखती है। लोगों की फैलाई गंदगी तो यह सेटअप साफ नहीं ही कर पाता है, खुद नगर निगम के जरिए शहर के मुख्य मार्गों पर गंदगी फैलाई जाती है। बाइपास पर लगाए कूड़े गदंगी के ढेर को कूड़ा कहते हैं और गर्दनीबाग अस्पताल के पास बनाए वृहत आकार के अवैध कूड़ा प्वाइंट को छोड़ भी दें तो नगर निगम का तंत्र मुख्य सड़कों पर टीपर-ट्रैक्टर के जरिए गंदगी फैला रहा है और अिधकािरयों की फौज को यह दिख ही नहीं रहा है।

गर्दनीबाग अस्पताल से मीठापुर फ्लाईओवर होते हुए विधानसभा की ओर उतर किसी तरफ बढ़ें या मीठापुर सब्जी बाजार की ओर निकलें, हर तरफ टीपर-ट्रैक्टर से गिरा कचरा दिख जाएगा। यही हाल गर्दनीबाग फ्लाईओवर, चितकोहरा रोड आिद का भी है। बिना ढंके या ढंकने की औपचारिकता कर इसी तरह शहर के बड़े हिस्से में कूड़े की गाड़ियां गंदगी फैलाती हुई घूम रही हैं, लेकिन अच्छी-खासी सैलरी उठाने वाले अफसरों को इसकी चिंता नहीं। हालत यह है कि विधानसभा के आसपास भी कचरा गिराती गाड़ियां निकलती हैं, लेकिन कभी कार्रवाई नहीं होती।

कूड़ावाहनों पर न्यायालय के निर्देशों की हो रही अवहेलना

न्यायालयने कचरे को ढंक कर ले जाने का आदेश दिया था, लेकिन अभी भी कई ट्रैक्टरों टीपरों को बिना ढंके लाया ले जाया जा रहा है। जिन्हें ढंका जाता है, उन्हें भी ठीक से नहीं पैक किया जाता। इसके कारण रास्ते भर कचड़ा गिरता जाता है। कचड़ा को लाने ले जाने का कोई भी मार्ग नियत नहीं किया गया है। शहर की व्यस्ततम सड़कों से पूरे दिन इसे लाया ले जाया जाता है। इससे सड़क पर चलने वाले लोगों वाहन चालकों को परेशानी होती है और दुर्गन्ध झेलना पड़ता है। नगर निगम न्यायालय के आदेश की अवमानना लगातार कर रहा है।

समस्याओंके निराकरण को मिले 109 करोड़ पड़े रह गए

विभिन्नयोजनाओं के तहत वित्तीय वर्ष 2013-14 में अनुदान और ऋण के रूप में नगर निगम को बड़ी राशि प्राप्त हुई लेकिन नगर निगम ने उसका इस्तेमाल समस्याओं के निराकरण के लिए नहीं किया और 109 करोड़ रुपए धरे रह गए। ऐसे में मेयर, वार्ड पार्षद