पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रूपम कॉलेज की सबसे तेज धाविका

रूपम कॉलेज की सबसे तेज धाविका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीमेंसट्रेनिंग कॉलेज में गुरुवार को स्पोर्ट्स डे का दूसरा दिन रहा। कॉलेज की सभी स्टूडेंट्स ने हर खेल में हिस्सा लिया। स्टूडेंट्स के साथ-साथ प्रिंसिपल डॉ. जेसी मोदी ने भी अपनी फुर्ती दिखाई और खेलों में हिस्सा लिया। वहीं जैवलीन थ्रो में उन्होंने दो तीन राउंड में जैवलीन को ज्यादा से ज्यादा दूरी तर फेंकने का प्रयास किया। गुरुवार को कई सारे खेलों का फाइनल हुआ। 400 मीटर की फाइनल रेस में दिया रंजन ने पहला स्थान प्राप्त किया। सरिता कुमारी ने दूसरा और दीपिका गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं, लांग जंप में पूनम कुमारी को पहला स्थान मिला, वहीं प्रियंका रंजन को दूसरा स्थान, रिया रंजन और निधि मेहता को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। 100 मीटर रेस में पहला स्थान रूपम ने हासिल किया वहीं, सुम्मी को दूसरा और श्रेया को तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा शॉर्ट पुट, जैवलीन थ्रो के फाइनल राउंड हुए, जिसके परिणाम की घोषणा वार्षिक खेल-कूद समारोह में होगी।

वार्षिक खेल-कूद समारोह में हिस्सा लेती छात्राएं।