पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टल गया जेडी वीमेंस के ऑडिटोरियम का विस्तार

टल गया जेडी वीमेंस के ऑडिटोरियम का विस्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेडीवीमेंस कॉलेज में ऑडिटोरियम के विस्तार के रास्ते में खलल पड़ रहा है। विस्तार के लिए आए आर्किटैक्चर्स ने पूरे ऑडिटोरियम का मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि विस्तार काफी जोखिम भरा हो सकता है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन को सुझाव दिया है कि अगर बिल्डिंग को पीछे के हिस्सा का विस्तार किया जाएगा, तो बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो सकती है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुभाष प्रसाद सिन्हा ने बताया कि बिल्डिंग की हाइट आगे से पीछे की ओर ऊंची हो गई है। ऑडिटोरियम के बैक साइड में दूसरे माले पर भी बैठने के लिए गैलरी है। इसके विस्तार के लिए उसे तोड़ना पड़ेगा। बिल्डिंग पहले से ही काफी ऊंची है, उसे तोड़ कर और ऊंचा नहीं किया जा सकता है। इन्हीं कारणों से ऑडिटोरियम के विस्तार की के बराबर ही संभावना बच गई है।

प्राचार्य डॉ. सिन्हा का कहना है कि हमारे लिए ऑडिटोरियम का विस्तार जरूरी है। हम बीच का कोई रास्ता निकालेंगे और ऑडिटोरियम का विस्तार करेंगे, ताकी ज्यादा से ज्याद स्टूडेंट्स को बैठने की सुविधा दे सकें। हम बाकी इंजीनियर्स से सलाह लेंगे और विचार करेंगे।