पटना बनेगा पुलिस कमिश्नरेट : डीजीपी
डीजीपीपीके ठाकुर ने कहा है कि पटना को पुलिस कमिश्नरेट बनाया जाएगा। पिछले माह ही इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। कमिश्नरेट का दर्जा मिलने से लोगों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। पुलिस का कार्यक्षेत्र भी बढ़ जाएगा।
गुरुवार को बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से चैंबर का पुलिस अधिकारियों के साथ हुए संवाद में डीजीपी ने ये बातें कहीं। कार्यक्रम के दौरान जोनल आईजी एके अंबेदकर ने बताया कि 30 अप्रैल तक पटना में 97 ट्रैफिक पोस्ट पर स्मार्ट सिग्नल भी काम करने लगेंगे। पढ़िएपेज 9 भी