पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैनपुरा में स्कूली बच्चों के सामने हत्या, आधार की दलाली में मारी छह गोलियां

मैनपुरा में स्कूली बच्चों के सामने हत्या, आधार की दलाली में मारी छह गोलियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैनपुरामें अपराधियों ने स्कूली बच्चों के सामने ही इलाके के दबंग हत्या के आरोपी संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। गुरुवार सुबह सवा ग्यारह बजे चार बाइक पर सवार आठ हथियारबंद अपराधियों ने मैनपुरा राजकीय मध्य विद्यालय के सामने ही संतोष (35) पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। 9 एमएम की पिस्टल से कुल आठ गोलियां चलाई गई थीं। संतोष को छह गोलियां लगीं।

इसके बाद अपराधी बम फेंकते हुए निकल भागे। ये सारी घटना स्कूल में मौजूद बच्चों के सामने हुई। बाद में इलाज के दौरान पीएमसीएच में संतोष की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण आधार कार्ड की दलाली है। इसके अलावा इलाके में वर्चस्व को लेकर उसकी शंकर राय से भी दुश्मनी थी। पढ़िएपेज 3 भी

घटनास्थल पर जांच करते पुिलस के अधिकारी।

गैंगवार की डर से रैफ के जवान तैनात: घटनाके वक्त संतोष स्कूल में चल रहे आधार केंद्र से निकल रहा था। बाहर आते ही अपराधी बाइक से पहुंचे गोलियां चला दीं। घटना के बाद गैंगवार के डर से इलाके में पुलिस और रैफ के जवान तैनात कर दिए गए।

बिरजूहत्याकांड का आरोपी था संतोष : संतोषअपराधी से बालू व्यवसायी बने बिरजू हत्याकांड का आरोपी था। एक साल पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। संतोष के चाचा अखिलेश सिंह के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।