पटेल के वंशज भाजपा के साथ : सुशील मोदी
पूर्वउपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि सरदार पटेल और पटेल समाज को भाजपा सम्मानित कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार पटेल की दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति लगवा रहे हैं। पूरे देश के पटेल के वंशज भाजपा के साथ हैं। लालू प्रसाद को साथ लेकर तो कोई राज्य का विकास कर सकता है, ही कानून का राज चल सकता है। वह श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में कुर्मी चेतना की 21वीं वर्षगांठ पर बोल रहे थे। इसका आयोजन सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता परिषद ने किया था।
नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र का गला घोंटने का काम नहीं कर रही है। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि बिहार में जो अभी राजनीतिक दौर है, उसमें परिवर्तन होना चाहिए। इसके लिए समाज के लोग एकजुट होकर निर्णय लें। कृषि के बाद रोजगार पैदा करने का सबसे बड़ा क्षेत्र वस्त्र उद्योग है। केंद्र सरकार ने अपनी ओर से राज्यहित में काम शुरू कर दिया है। भागलपुर क्लस्टर और मधुबनी पेंटिंग्स को आगे बढ़ाने की योजना है। केंद्र सरकार ने राज्य के एकमात्र बीमार जुट मिल को जल्द चालू करने की योजना बनाई है। कार्यक्रम को पूर्व डीजीपी आशीष रंजन सिन्हा, डॉ. विनोद कुमार मुक्ता, परिषद के सचिव राजीव रंजन पटेल ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता अंजनी कुमार सिन्हा और संचालन चंद्र भूषण कुमार ने की। मौके पर पटेल स्मारिका का विमोचन त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल सिद्धेश्वर प्रसाद ने किया।
एसके मेमोिरयल हॉल में कुर्मी चेतना रैली में केंद्रीय राज्य मंत्री संतोष गंगवार के साथ पूर्व राज्यपाल सिद्धेश्वर प्रसाद।
सुमो के विरोध में स्वर
समारोहमें सुशील मोदी का पूर्व निर्धारित कोई कार्यक्रम नहीं था। वह केंद्रीय कपड़ा मंत्री भजपा नेता संतोष गंगवार से मिलने वहां पहुंचे थे। जैसे ही सुशील मोदी बैठे, हॉल की अंतिम सीट से कुछ लोगों सुशील मोदी मुर्दाबाद का नारा लगाने लगे। आयोजक संस्था के सचिव राजीव रंजन पटेल ने कहा कि मोदी का विरोध करने वाले असामाजिक तत्व और नीतीश कुमार द्वारा भेजे गए गुंडे थे।