पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धान खरीद के लिए समय सीमा में कटौती, 15 दिन में 75 फीसदी का लक्ष्य

धान खरीद के लिए समय सीमा में कटौती, 15 दिन में 75 फीसदी का लक्ष्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारने धान खरीद के लिए समय सीमा में कटौती कर दी गई है। पहले धान खरीद के लिए 15 अप्रैल तक का समय दिया गया था। अब केंद्र सरकार ने 28 फरवरी तक ही धान खरीदने को कहा गया है। समय सीमा में कटौती से प्रशासन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महज 15 दिनों में लक्ष्य का 75 फीसदी धान खरीद कराना होगा। प्रशासन संसाधनों के अभाव की बात पहले से कर रहा है। ऐसी स्थिति में समय पर पूरी प्रक्रिया को पूरा कराना संभव नहीं हो सकेगा।

जिला प्रशासन की ओर से धान खरीद मामले को लेकर सभी पैक्सों को निर्देश जारी किया गया है। सभी पैक्सों को 48 घंटे के भीतर खरीद राशि किसानों को जारी करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, डीएम ने कहा कि अभी सरकार से आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

किसानोंको धान खरीद में परेशानी हो तो 0612-2219997 पर करें कॉल

धानखरीद में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी होती है तो वे जिला स्तर पर गठित किए गए हेल्पलाइन में फोन कर सकते हैं। वहां रजिस्टर पर सभी फोन कॉल की इंट्री होगी। हर शिकायत का 24 घंटे के भीतर समाधान कराया जाएगा। हेल्पलाइन नंबर 0612-2219997है।