पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटना जंक्शन पर खुलेगा मेडिकल स्टोर

पटना जंक्शन पर खुलेगा मेडिकल स्टोर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटनाजंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मेडिकल स्टोर खोलने की योजना है। यह माह के अंत तक खुल जाएगा। इसमें दवा के साथ मुफ्त में चिकित्सकीय सलाह भी मिलेगी। सीपीआरओ अरविंद कुमार रजक के अनुसार इसके लिए एक नंबर प्लेटफॉर्म पर जगह और कांट्रैक्टर भी तय हो चुका है।

करबिगहियासाइड में बनेगा वेटिंग हॉल

रेलबजट से करबिगहिया साइड में ऊपरी तल पर निर्माणाधीन वेटिंग रूम और एक नंबर प्लेटफॉर्म के दिल्ली एंड में बन रहे जीआरपी बैरक का उद्‌घाटन होगा। एक नंबर प्लेटफॉर्म के मुख्य प्रवेश द्वार और करबिगहिया की तरफ के मुख्य बुकिंग काउंटर के पास “आज का आरक्षण’ काउंटर शिफ्ट हो रहा है। दानापुर डीआरएम एनके गुप्ता के अनुसार काउंटर की जानकारी नहीं होने से बर्थ उपलब्ध रहने पर भी लोग यात्रा से वंचित रह जाते हैं।