- Hindi News
- आज होने वाली ग्रामीण विकास मंत्रियों की बैठक स्थगित, तिथि तय नहीं
आज होने वाली ग्रामीण विकास मंत्रियों की बैठक स्थगित, तिथि तय नहीं
पटना| सूबेमें चल रहे राजनीतिक अस्थिरता के दौर में शुक्रवार को राजधानी में प्रस्तावित ग्रामीण विकास मंत्रियों का सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल बैठक की कोई नई तारीख तय नहीं की गई है। बैठक में मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की जानी थी। इसमें उत्तरप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्रियों को शामिल होना था।