- Hindi News
- नियम के तहत निशक्त को नहीं दी गई मनचाही पोस्टिंग
नियम के तहत निशक्त को नहीं दी गई मनचाही पोस्टिंग
अिभमन्यु कुमार साहा > पटना 9304443215
शिक्षाविभागने जनवरी 2012 को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रारंभिक शिक्षक की नियुक्ति के बाद विद्यालयों में पदस्थापन संबंधित निर्देश जारी किया। इसमें निशक्तों को उनकी सुविधानुसार पदस्थापन करने की बात कही गई थी। निर्देश जारी करने के बाद विभाग खुद ही इसका पालन करना भूल गया। शारीरिक रूप से 50 फीसदी निशक्तता का सर्टिफिकेट लिए पटना के मोतीलाल सिंह शिक्षा विभाग के निर्देश का हवाला देकर पटना में पदस्थापना के लिए लगातार भटक रहे हैं। मोतीलाल की नियुक्ति निशक्त कोटे में एक शिक्षक के रूप में फरवरी 2012 में हुई थी। मोतीलाल सिंह की मानें तो नियुक्ति के वक्त शिक्षा विभाग के तत्कालीन संयुक्त सचिव ने उन्हें वैशाली में ज्वाइन करने को कहा था और यह वादा किया था कि कुछ दिनों बाद पटना में पदस्थापित कर दिया जाएगा। दो साल से ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन आजतक पटना में पोस्टिंग नहीं हो सकी है। वह इसके लिए कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
परेशानीके बावजूद कर रहे हैं नौकरी
मोतीलालसिंह वर्तमान में वैशाली के मध्य विद्यालय इमादपुर सुल्तान (हाजीपुर) विद्यालय में कार्यरत हैं। वह बताते हैं कि रोजाना 22 किमी तय कर पढ़ाने जाना मुश्किल होता है, लेकिन नौकरी का कोई विकल्प नहीं है तो मजबूरन जाना पड़ता ही है। वह अपनी मजबूरी को विभाग के समक्ष कई बार रख चुके हैं, लेकिन विभाग उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
केंद्रऔर राज्य ने नियम तो बनाए, लेकिन नहीं किया अनुपालन
भारतसरकार की ओर से 10 मई 1990 को एक मेमोरेंडम जारी किया गया था, जिसमें यह साफ जिक्र था कि निशक्त को सरकारी नौकरी में उन्हें उनकी सुविधानुसार पोस्टिंग दी जाए। इतना ही नहीं शिक्षा विभाग बिहार सरकार ने इस संदर्भ में खुद 18 जनवरी 2012 को एक निर्देश जारी किया, जिसमें यह जिक्र किया गया था विकलांग शिक्षकों का पदस्थापन उनकी सुविधा के अनुसार किया जाएगा। इन सभी नियमों के बावजूद मोतीलाल को अभी तक उनकी सुविधा के अनुसार पदस्थापन नहीं मिला है।
न्यायालयसे कई बार जारी हुए निर्देश, मगर निदेशक हाजिर नहीं हुए
विभागके चक्कर लगाते-लगाते जब मोतीलाल को न्याय नहीं मिला तो वह अपर राज्य आयुक्त निशक्तता के कार्यालय में गुहार लगाई। कार्यालय ने उनकी समस्या को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा विभाग के निदेशक को 4 ज