पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं हटा सके लिंक, ब्लॉक करना पड़ा पोर्टल

नहीं हटा सके लिंक, ब्लॉक करना पड़ा पोर्टल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ biharonline.gov.in पर स्टेट हेल्थ सोसाइटी का लिंक क्लिक करते ही खुल रही थी पॉर्न साइट

{ बेल्ट्रॉन के जीएम ने पोर्टल बनाने वाली एजेंसी बेस्ट की लापरवाही बताई, कहा- यह बड़ी गलती

डीबीस्टार > पटना

बिहारसरकारके आधे-अधूरे पोर्टल biharonline.gov.in को अश्लील वेबसाइट के लिंक ने आखिर बंद करने के लिए मजबूर कर दिया। डीबी स्टार ने सोमवार को खुलासा किया था कि सरकारी पोर्टल पर स्टेट हेल्थ सोसायटी का लिंक क्लिक करते ही पॉर्न साइट shsbihar.org खुल रही है। इस खबर के बाद बेल्ट्रॉन ने पहले पोर्टल के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पेज पर मौजूद इस लिंक को हटवाने की कोशिश की, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया तो आखिरकार आनन-फानन में पोर्टल को ही ब्लॉक कर दिया गया।

बिहार ऑनलाइन के पोर्टल को किस जल्दबाजी में ब्लॉक किया गया, इसका पता इसी बात से चलता है कि वेब पेज पर This page is could not be found के रूप में अंग्रेजी के गलत वाक्य-विन्यास का संदेश रहा है। डीबी स्टार टीम ने सोमवार को प्रकाशित \\\"सरकारी पोर्टल पर खुल रहा अश्लील वेबसाइट का लिंक\\\" खबर के बाद बेल्ट्रॉन के जीएम ओमप्रकाश से इस बारे में एक बार फिर प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बेस्ट की लापरवाही से ऐसा हुआ है और यह बड़ी गलती है। उन्होंने डीबी स्टार टीम के सामने ही बेस्ट के स्थानीय नोडल प्रभारी ऋषि गुप्ता को बुलाकर संभव उपाय ढूंढ़ने के लिए कहा। लिंक नहीं हटाया जा सका तो सरकारी पोर्टल को ही बंद कर दिया गया। बेस्ट के नोडल अधिकारी ने इस गड़बड़ी पर कुछ भी जानकारी देने से मना कर दिया।

ट्रायलपोर्टल था, जिम्मेदारी बेल्ट्रॉन समझे

बेल्ट्रॉनके जीएम ने इसे जहां अपनी एजेंसी बेस्ट की लापरवाही करार दिया, वहीं एजेंसी ने साफ तौर पर इस मामले से पल्ला झाड़ लिया। बेस्ट के सीईओ वीरेंद्र अरोड़ा ने डीबी स्टार के सवाल पर अपना पक्ष रखा कि बेल्ट्रॉन ने पोर्टल बनाने का काम उसे दिया ही नहीं था। ट्रायल पोर्टल तैयार कर हम दिखा रहे थे ताकि हमारे काम के आधार पर वर्क ऑर्डर जारी हो, लेकिन काम नहीं दिया गया। ऐसे में ट्रायल पोर्टल की पूरी जिम्मेदारी बेल्ट्रॉन के पास ही है। उसका लॉगिन अधिकार बेस्ट के पास नहीं है। अश्लील वेबसाइट के लिंक पर अरोड़ा ने कोई जानकारी देने से मना कर दिया और कहा कि शाम में उन्हें पता चला कि ऐसा हुआ है।

बिहारके नाम पर अश्