पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पिकअप ने धक्का मारा, फिर ट्रक ने बाइक घसीटी, बाल-बाल बचा छात्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. अनीसाबाद मोड़ के पास बाइक से घर जा रहे छात्र विकास वैभव को पहले पिकअप वैन ने टक्कर मारी तो वह दूर जा गया। इसके बाद पीछे से आ रही गिट्टी लदे ट्रक में वैभव की बाइक में फंस गई। घटना सोमवार रात गर्दनीबाग थाना के बेउर मोड़ के पास हुई।
हालांकि, ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन 35 फीट जाने के बाद ट्रक रुक गया और चालक कूद कर फरार हाे गया। पिकअप वैन का कुछ पता नहीं चला।
इस हादसे में 18 वर्षीय वैभव छात्र बाल-बाल बच गया, लेकिन उसके पैर में चोट लगी है। इस तस्वीर से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक था।