पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. धरना-प्रदर्शन के लिए चिह्नित जमीन का डिटेल संबंधित विभागों से जिला प्रशासन ने मंगाई है। सभी जमीनों के कागजात की गहनता से जांच करने के बाद प्रशासन अंतिम निष्कर्ष तक पहुंचने की कोशिश करेगा। वरीय प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो जाम से आम जनता को मुक्ति दिलाने के लिए सरकार जमीन का अदला-बदली या जमीन को लीज पर भी लेकर धरनास्थल घोषित कर सकती है। ट्रैफिक एसपी राजीव मिश्र ने सोमवार को दैनिक भास्कर से खास बातचीत में धरना-प्रदर्शन स्थल को चार दिनों के अंदर आर ब्लॉक से हटाने की बात कही थी।
ये विकल्प
जीपीओ की पीछे स्थित जमीन।
पुरानी बस स्टैंड की जमीन।
मिलर स्कूल ग्राउंड।
बाइपास के पास जमीन अधिग्रहित कर।
गांधी मैदान के पास एक कोना।
आम लोगों की राय
लोकतांत्रिक रूप से कोई, किसी भी स्थान पर धरना-प्रदर्शन करने को स्वतंत्र है। जाम देखते हुए जिला प्रशासन हार्डिंग पार्क मैदान को बुनियादी सुविधाओं के साथ प्रदर्शनकारियों को देती है, तो इसका स्वागत होना चाहिए।
आलोक धन्वा, वरिष्ठ साहित्यकार
मिलर स्कूल मैदान धरना-प्रदर्शन के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। यहां की सड़कें काफी चौड़ी है। गाडिय़ों का दबाव नहीं है। सरकार अगर चाहे तो छोटी सड़कों को वन वे कर राजधानी वासियों को जाम से निजात दिला सकती है।
डॉ. दिवाकर तेजस्वी, समाजसेवी
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.