पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Air India Patna To Delhi Flight Price Rise

एयर इंडिया का एक को दिल्ली से पटना का विमान किराया 22749 रूपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. दूसरे शहरों से पटना लौटने वाले लोगों को अधिक विमान किराया देना होगा। दशहरा को लेकर विमानों में बुकिंग कराने के लिए भीड़ चल रही है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता आदि शहरों से पटना लौटने वाले लोगों को सामान्य दिनों की अपेक्षा दोगुना किराया देकर सफर करना होगा। एयर इंडिया के विमान से एक अक्टूबर को दिल्ली से पटना आने पर 22749 रुपए विमान किराया के रूप में लिया जाएगा।
वहीं, गो एयर और इंडिगो का किराया एक अक्टूबर को 10728 और 15607 रुपए है। पटना से दिल्ली लौटने के लिए अभी सीटें खाली हैं। पटना से दिल्ली का विमान किराया पांच अक्टूबर के लिए 7804, गो एयर का 9882, इंडिगो का 9934 रुपए है। विमान का यह किराया संभव है कि अगले दिन और अधिक बढ़ सकता है।