पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. स्पाइस जेट और इंडिगो के बाद एअर इंडिया ने भी घरेलू उड़ानों के टिकटों में 50 फीसदी छूट देने की घोषणा की है। रियायती दरों पर टिकट 24 जनवरी तक बुक किए जा सकेंगे। यात्रा 15 अप्रैल तक करनी होगी। इस दौरान पटना से दिल्ली का एयर टिकट करीब 2500 रुपए में बुक किया जा सकेगा।
5000 में पटना से जम्मू
सुपर ट्रेवल एजेंसी के मैनेजर दीपक साहा ने बताया कि पटना से एयर इंडिया, गो एयर और इंडिगो ने ऑफर शुरू किया है। पटना से मुंबई का इंडिगो का किराया 5000-5300 है। एयर इंडिया का पटना से दिल्ली-मुंबई का 3600-3700 रुपए और एयर इंडिया का पटना से दिल्ली-जम्मू का किराया पांच हजार रुपए है। ऑफर की घोषणा करते ही कंपनियों की वेबसाइट स्लो हो गई है। बुधवार को दिनभर ग्राहक परेशान होते रहे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.