पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के गले का फांस बना कालाधन

जदयू ने कहा- भाजपा के गले का फांस बना कालाधन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. प्रदेश जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि कालाधन का मुद्दा भाजपा के लिए गले की फांस बन चुका है। भाजपा के नेता सुशील मोदी बताएं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 सम्मेलन में कालाधन का मुद्दा उठाने को ही कालाधन की वापसी का प्रयास बताकर देशवासियों की आंखों में धूल क्यों झोंक रहे हैं?
शिखर सम्मेलन में भाषण देना इस मुद्दे पर सहमति बनाने का प्रयास हो सकता है। लेकिन इसी के नाम पर भ्रमजाल फैलाने का प्रयास समझ से परे है। जदयू प्रवक्ता ने कहा कि भारत में स्वीटजरलैंड के राजदूत लाइनस बोन कैसेलमुर ने स्वीस बैंक के कालाधन खाताधारियों के बारे में जानकारी देने से इंकार किया।
सुमो यह बताएं कि जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद भारत में स्वीस राजदूत के बयान के बाद कालाधन वापसी के आसार घटे हैं या बढ़े हैं? प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कालाधन वापसी की राह में यूपीए सरकार को बाधक बताया था। अब जबकि गेंद भाजपा के पाले में ही है तो नामों का खुलासा करने में क्या परेशानी है? जदयू की मांग है कि भाजपा कालाधन मुद्दे पर देश की जनता को भरमाने के लिए माफी मांगे।