पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Amin Caught Accepting A Bribe In Begusarai

बेगूसराय में घूस लेते पकड़े गए अमीन, निगरानी को मिली बड़ी सफलता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(निगरानी टीम की हिरासत में अमीन विनोद कुमार महथा)
बेगूसराय. बखरी अंचल के अमीन विनोद कुमार महथा को 15 हजार रुपया बतौर रिश्वत लेते हुए निगरानी की टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। कामास्थान निवासी कृष्णदेव साह को जमीन नापी के नाम पर रिश्वत नहीं मिलने पर अमीन एक वर्ष से दौड़ा रहा था। इस बात की शिकायत निगरानी के पास करने के बाद इस मामले में कार्रवाई की गयी।
निगरानी की टीम की योजना के अनुरुप सोमवार की सुबह कृष्णदेव साह रुपया देने पहुंचा। अपने एक अन्य सहयोगी के साथ अमीन रुपया लेकर शराब पीने ज्यों ही बैठा पटना से आयी निगरानी की टीम ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया।