पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Applicant Raging Rigging Arson And Jam For Hours Road

धांधली पर भड़के अभ्यार्थी, आगजनी और सड़क पर किया घंटों जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सासाराम. रोहतास जिला के शिक्षक नियोजन में धांधली की आशंका और कागजात जमा करने से रोके जाने के खिलाफ भड़के अभ्यार्थियों नें गुरुवार को जमकर हंगामा किया। पहले जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। यहां से माकुल जबाव नहीं मिला तो ये शिक्षक अभ्यर्थी सड़क पर उतर गए। जहां आगजनी करते हुए पुराने जीटी रोड को जाम कर दिया।


लगभग तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। सड़क पर उतरे अभ्यार्थियों का आरोप था कि 28 जनवरी तक विभाग और प्रशासन द्वारा सासाराम में शिक्षक अभ्यार्थियों को कागजात जमा करने का समय दिया गया था। जब लोग काउंटर पर पहुंचे तो सभी सीट फु ल होने की बात कहकर उन्हें वापस लौटा दिया गया। जब इस संदर्भ में अभ्यार्थियों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन रंजन वर्मा से मुलाकात की तो उन्होने कोई माकुल जबाव नही दिया। तब यह आंदोलन शुरू हुआ।

जब जिला शिक्षा पदाधिकारी से इस मामले में पूछा गया तो उन्होने बताया कि नियोजन की प्रक्रिया जिला परिषद के माध्यम से की जा रही है। इसके बारे में वे कुछ भी बताने में असमर्थ हैं। इधर जीटी रोड पर जमे विभिन्न जिलों से आए दर्जनों अभ्यार्थी तीन घंटों तक उत्पात मचाने के बाद एसडीओ नलिन कुमार और सासाराम डीएसपी नागेंद्र कुमार सिंह के आश्वासन पर शांत हुए।