पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आरक्षण में हो कर्पूरी का फॉर्मूला लागू : कुशवाहा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य तय है। कार्यकर्ता कंफ्यूजन में न रहें, सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी करें। सम्मान के साथ ही किसी पार्टी से गठबंधन होगा। बिहार सहित पूरे देश में आरक्षण का कर्पूरी फॉर्मूला लागू होना चाहिए। वे गुरुवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर रालोसपा के आदर्श हैं। नीतीश सरकार ने सामाजिक न्याय के उनके रास्ते को छोड़ दिया है। उत्साह में उल्टा मत लहराइए तिरंगा
सम्मेलन के दौरान हॉल में बैठा एक कार्यकर्ता पार्टी का उल्टा झंडा लहरा रहा था। इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उत्साह ठीक है, लेकिन उल्टा झंडा लहराना ठीक नहीं। तत्काल उस कार्यकर्ता ने झंडा को सीधा किया।

सार्वजनिक स्थल पर पैर छूना ठीक नहीं : कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को हिदायत दी कि सार्वजनिक स्थल पर उनका पैर न छूएं। कहा कि जिम्मेदार साथी भी ऐसा करते हैं, यह ठीक नहीं है। मौके पर विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह, नूर हसन आजाद, नागेश्वर सिंह स्वराज, प्रो अभयानंद सुमन आदि मौजूद थे।