पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 22 दिसंबर से 21 जनवरी तक दे सकेंगे आवेदन

शिक्षक बहाली के लिए आवेदन 22 दिसंबर से 21 जनवरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। शिक्षक बहाली के लिए 22 दिसंबर से 21 जनवरी तक आवेदन लिए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने प्राथमिक से उच्च माध्यमिक शिक्षकों के 1.10 लाख पदों पर नियुक्ति का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। टीईटी और एसटीईटी पास अभ्यर्थी ही आवेदन दे सकते हैं। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक में केवल प्रशिक्षित, जबकि प्रारंभिक विद्यालय के लिए अप्रशिक्षित भी योग्य होंगे।

माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के लिए पहले से नियोजित शिक्षक आवेदन नहीं कर सकते हैं। हालांकि प्रारंभिक के लिए इस तरह की पाबंदी नहीं है। प्रारंभिक शिक्षक अपने संबंधित अधिकारी से अनुमति लेकर आवेदन दे सकते हैं।

माध्यमिक शिक्षकों की दक्षता परीक्षा जल्द

माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नियोजित शिक्षकों की दक्षता परीक्षा जल्द ली जाएगी। शिक्षा विभाग ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को इसकी तैयारी करने का आदेश जारी कर दिया है। इसमें वैसे शिक्षक शामिल होंगे, जिनकी सेवी तीन साल से अधिक हो गई है और वे पूर्व की दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं हुए हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे करीब 2000 शिक्षक हैं।
नियुिक्त पत्र मार्च में

माध्यमिक और उच्च माध्यमिक
-सात फरवरी को मेधा सूची का प्रकाशन
-नौ से 22 फरवरी तक आपत्ति दे सकेंगे
-28 फरवरी को मेधा सूची का अंंतिम प्रकाशन {नियुक्ति पत्र 23 और 24 मार्च को
प्रारंभिक शिक्षक

-नियुक्ति पत्र 27 से 30 मार्च तक
-मेधा सूची का प्रकाशन 13 फरवरी को
-14 से 28 फरवरी तक आपत्ति दे सकेंगे
-4 मार्च को मेधा सूची का अंतिम प्रकाशन