आरा। बिहिया सीओ पर प्रखंड प्रमुख पति की ओर से बदूंक भिड़ाने की घटना के खिलाफ स्थानीय प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कर्मियों ने तालाबंदी कर दी। कार्य बहिष्कार कर सरकारी कामकाज ठप रखा। पांच नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व बंदूकों की लाइसेंस रद्द कराने की मांग को लेकर धरना- प्रदर्शन किया।
दूसरी ओर, आरोपी पक्ष के दर्जनों लोगों ने भी बिहिया थाने के सामने धरना दिया। मामले को फर्जी बताते हुए थानाध्यक्ष को आवेदन दिया। उधर, डीएम पंकज कुमार पाल ने सीओ बासुकीनाथ श्रीवास्तव से घटना की जानकारी ली। एसपी व जगदीशपुर एसडीपीओ को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।