अररिया। कुर्साकांटा प्रखंड के कुआड़ी से मोटर साइकिल पर सवार कुछ लोगों ने शौच करने गयी चौदह वर्षीया किशोरी का अपहरण कर लिया। अपहृत के पिता ने इस संबंध में कुआड़ी ओपी में गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कुआड़ी ओपी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का लगता है। अपहृता के पिता ने बताया कि गांव के ही पिन्टू पासवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर मेरी बेटी का अपहरण कर लिया है। गंगा पासवान, पिन्टू पासवान समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई।