पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एटीएम से उड़ा लेते थे पैसा, पुलिस ने किया रैकेट का भंडाफोड़

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. एटीएम से पैसा निकालने वाले गिरोह को गोपालगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके पांच साथी भागने में सफल हो गए हैं। इसके पास से 17 एटीएम कार्ड तथा 78 हजार रुपये नकदी सहित दो मोबाइल सेट बरामद किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के जादोपुर पथ स्थित सेंट्रल बैंक के समीर कुछ अपराधी एटीएम से पैसे निकालने वाले हैं।
उक्त सूचना पर पुलिस ने जब वहां छापा मारा तो अपराधी भागने लगे। इसमें एक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया अपराधी काकड़कुंड गांव का रविशंकर है। इसके पास से जो एटीएम कार्ड मिले हैं वह अलग-अलग नामों जारी किए गए हैं। पुलिस इस मामले की जानकारी एकत्रित कर रही है। एटीएम से पैसों की निकासी के बारे में जांच जारी है।