औरंगाबाद/पटना. अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार को अम्बा के जिला पार्षद के पति मुन्ना सिंह की हत्या कर दी थी। इसी के विरोध में आज ट्रांसपोटर्स ने परिचालन ठप कर दिया है। कोई भी सवारी वाहन सड़क पर नहीं चलाये जा रहे हैं। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टांसपोटर्स ने यहां के रमेश चौक पर गाडिय़ां खड़ी कर जाम भी लगा दिया। विरोध प्रदर्शन अब भी जारी है। बस, ऑटो और ट्रक का परिचालन पूरी तरह से ठप कर दिया गया है। मालूम हो कि मुन्ना सिंह भी ट्रांसपोर्ट के बिजनेस से जुड़े हुए थे।
बताते चलें कि अज्ञात अपराधिय़ों ने अम्बा के जिला पार्षद के पति मुन्ना सिंह की गोलीमार कर हत्या कर दी थी। वे अपने गांव से अम्बा जा रहे थे तभी रास्ते में ही पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात अपराधियों ने उनपर हमला कर दिया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल लाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई थी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया था कि एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन हथियारबंद अपराधिओं ने घटना को अंजाम दिया था। मुन्ना ने कुछ दिन पहले ही एसपी से मिलकर अपनी सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी, जिसे पुलिस ने अनसुना कर दिया था। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने जिला पुलिस और अम्बा के थानेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की थी।
आगे देखिए बंद के दौरान की तस्वीरें
सभी फोटो: ओमप्रकाश