पटना. मंत्री वृशिण पटेल और नरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से मिलने पहुंचे। बंद कमरे में कैबिनेट की बैठक बुला विधानसभा भंग करने की सिफारिश करने पर हुई बात।
9:15 बजे नीतीश कैंप में हड़कंप
विधानसभा भंग करने की खबर से नीतीश कुमार के खेमे में मची खलबली। पार्टी हित में पहल करते हुए नरेंद्र सिंह और नीतीश में फोन पर हुई बात।
12:15 बजे नीतीश से मिले मांझी
मांझी कुछ शर्तों के साथ सुलह के लिए नीतीश से मिलने पहुंचे। यहां शरद भी थे। 1 घंटे 45 मिनट तक बैठक चली। पर समझौता नहीं हो पाया। सवा दो बजे मुस्कुराते सीएम निकले।
2:05 बजे कैबिनेट की बैठक
मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट की बैठक में कृषि मंत्री ने रखा विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव। नीतीश समर्थक 19 मंत्रियों ने किया विरोध। बाहर निकले। पर प्रस्ताव पास।
4:30 बजे नीतीश नेता निर्वाचित
जदयू विधानमंडल की बैठक में नीतीश चुने गए नेता। 97 विधायकों के समर्थन का दावा। शाम 6:30 बजे मांझी ने 15 मंित्रयों को किया बर्खास्त। 7 बजे 20 मंित्रयों का इस्तीफा।