पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Auto Driver Killed In Nalanda, Train Stopped

नालंदा में ऑटो चालक की हत्या, रेलवे स्टेशन के पास मिली लाश, ट्रेन को रोका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहारशरीफ. बिहारशरीफ में एक ऑटो चालक की हत्या के बाद ऑटो चालकों ने शनिवार को जम कर बवाल किया। रेलवे स्टेशन पर ऑटो चालकों ने करीब डेढ़ घंटे तक राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस को रोके रखा। ऑटो चालक मृतक के परिवार को 5 लाख मुआवजा, नौकरी और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसके अलावा ऑटो चालकों ने शहर में भी प्रदर्शन किया। बाद में चालक हड़ताल पर चले गए।

कल्याणपुर स्थित पंडित नगर में किराए पर रह रहा मानपुर थाना क्षेत्र के धनुकी गांव निवासी अजय कुमार शर्मा नामक ऑटो चालक शुक्रवार की रात पैसेंजर उठाने के लिए बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन गया था। रात को घर वापस नहीं लौटने पर परिजन सुबह में उसे खोजते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो वहां स्टेशन परिसर में उसकी क्षत विक्षत लाश पड़ी थी और उसका ऑटो गायब था। ईंट-पत्थर से कुचल कर उसकी हत्या की गई थी। उसने कुछ दिन पहले ही नया ऑटो लिया था।

पुलिस का कहना है कि ऑटो लूटने के लिए ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। रेल थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि मृतक के पिता विनोद शर्मा की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही हत्यारों की पहचान कर ली जाएगी।