(राजधानी की पूजा समितियों ने पंडालों के आसपास की सड़कों को सजाना शुरू कर दिया है। डाकबंगला चौराहे के पास लाइिटंग के माध्यम से आग उगलने वाला समेत अन्य चलते-फिरते कार्टून पात्रों को दिखाया गया है। यहां की भव्य लाइटिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है )
पटना. चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है...। आज नवरात्र की पंचमी तिथि है। बंगाली अखाड़ा, रामकृष्ण मिशन आश्रम, इंजीनियर्स क्लब समेत शहर के सभी बांग्ला पूजा समितियों द्वारा सोमवार की शाम से माता की पूजा-अर्चना शुरू होगी। संध्या आरती व बोधन के साथ दर्शन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। बंगाली अखाड़ा में बंगाल से आए ढाकिए ढाक बजाकर माता का आवाहन करेेंगे। इधर राजधानी के अन्य पूजा पंडालों में 30 सितंबर यानी मंगलवार की देर शाम से पट खुलने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
कहीं-कहीं बुधवार की सुबह भी पट खुलेगा। इसी बीच रविवार को शहर के तकरीबन सभी पूजा पंडालों का काम अंतिम दौर में दिखा। एक से बढ़कर एक पंडाल और एलईडी लाइटिंग से शहर रोशन हो रहा है। डाकबंगला चौराहे पर कोतवाली से लेकर डाकबंगला तक चप्पा-चप्पा में रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया हुआ है और
खूबसूरत छटा बिखर रही है। वहीं आग उगलने वाला समेत अन्य चलते-फिरते कार्टून पात्रों ने काम करना शुरू कर दिया है। वहीं डाकबंगला पर इस बार कर्नाटक के ईतागी महादेव मंदिर की प्रतिकृति का भव्य पंडाल और उस पर भव्य लाइटिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें ड्रोन ‘नेत्रा’ से राजधानी की हवाई निगरानी