पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छापा बीडीओ के घर, संपत्ति मिली रिटायर्ड डीआईजी की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. जैसे पहले राजा की जान तोता में होती थी वैसे ही रिटायर्ड डीआईजी विद्यानंद की जान बीडीओ के घर पड़ी मिली। विद्यानंद पासवान की संपत्ति के कागजात परबत्ता बीडीओ राम प्रवेश के घर मिले। ईओयू ने बीडीओ के पटना स्थित फ्लैट में छापा मारा तो उनके साथ वहां विद्यानंद की जमीन के कागजात और ५ लाख रु. की एनएससी भी मिली। ईओयू विद्यानंद के फ्लैट पर पहुंची। लेकिन वे बीडीओ के घर छापे की खबर टीवी पर देख वहां से भाग गए थे।

छापा बीडीओ के...

ईओयू सूत्रों के अनुसार छापेमारी टीम को उनकी पत्नी ने बताया कि साहब दो दिन से बाहर हैं। लेकिन, अपार्टमेंट के लोगों से पूछने पर पता चला कि वे अभी-अभी निकले हैं। तलाशी के दौरान ईओयू को पासवान के घर से कुछ खास हाथ नहीं लग पाया। ईओयू को आशंका है कि बीडीओ के घर छापेमारी की खबर मिलते ही दस्तावेजों को ठिकाने लगाने की कोशिश हुई होगी। एडीजी (मुख्यालय) रविन्द्र कुमार के अनुसार बीडीओ के घर से पासवान की जमीन के जब्त दस्तावेजों में कीमत 20 लाख रुपए दिखाई गई है। ईओयू सूत्रों के अनुसार पासवान को नोटिस जारी कर बुलाया जा सकता है।

बीडीओ के ठिकानों से मिली 91.97 लाख की संपत्ति

बीडीओ के इन ठिकानों पर छापे : आशियाना नगर में गायत्री अपार्टमेंट में फ्लैट पुत्र गौतम के बेउर स्थित मिनरल वाटर के प्लांट बीडीओ के परबत्ता स्थित कार्यालय, मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में दाउदपुर कोठी स्थित पैतृक आवास

अचल संपत्ति

गायत्री अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या 303-कीमत 16.95 लाख
पुत्र के नाम से बेउर मोड़ के पास रॉक एक्वा प्रा.लि. नाम से पानी की कंपनी और प्लांट-कीमत 20 लाख

चल संपत्ति
नकद : 1.80 लाख
बैंक में : 27.99 लाख
एलआईसी : 8 लाख
जेवर : 4.82 लाख
घरेलू सामान : 3.90 लाख
बाइक : 50 हजार
स्कार्पियो : 8 लाख

मोतिहारी में हुई दोस्ती पटना में निभाई जा रही थी

बीडीओ और रिटायर डीआईजी में दोस्ती मोतिहारी में हुई थी। ईओयू ने बीडीओ से पूछा कि विद्यानंद ने उनके घर में दस्तावेज क्यों रखा है तो उनका जवाब था कि दोस्त हैं इसलिए रख दिया। लेकिन ईओयू इसकी तफ्तीश कर रही है। उसे शक है कि क्या डीआईजी आश्वस्त थे कि यहां छापे नहीं पड़ेंगे? पासवान पिछले साल ही रिटायर हुए हैं। विजिलेंस की भी उन पर नजर थी।